बीकानेर में नशे पर बड़ा प्रहार: नापासर पुलिस ने 208 ग्राम अफीम व 97 ग्राम एमडी के साथ तीन तस्करों को दबोचा

shivam
2 Min Read

बीकानेर में नशे पर बड़ा प्रहार: नापासर पुलिस ने 208 ग्राम अफीम, 97 ग्राम एमडी के साथ तीन तस्करों को दबोचा

बीकानेर। जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नापासर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 208 ग्राम अवैध अफीम और करीब 97 ग्राम एमडी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जिलेभर में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हाल ही में नापासर थाना प्रभारी का कार्यभार संभालने वाली थानाधिकारी कविता पूनिया लगातार अपराधियों और नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही हैं।

जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई की शाम थाना प्रभारी कविता पूनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुसाईंसर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर कृष्ण होटल में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 208 ग्राम अवैध अफीम और करीब 97 ग्राम एमडी बरामद की। साथ ही शिवकरण, बिशनलाल और रामचन्द्र को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

गौरतलब है कि नापासर थाने का कार्यभार संभालने के बाद से ही थानाधिकारी कविता पूनिया लगातार सख्त कार्रवाई कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने दो-दो पांच हजार रुपये के इनामी बदमाशों को भी गिरफ्तार कर पुलिस की सक्रियता का परिचय दिया था।

Share This Article
Leave a Comment