आखिर ऐसा क्या हुआ? सोमवार को बंद रहेंगे निजी स्कूल

shivam
2 Min Read

बीकानेर। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) राजस्थान की बीकानेर देहात कमेटी की बैठक धोबी दौरा स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष कृपालदान चारण की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 जुलाई (सोमवार) को प्रदेशभर के सभी निजी विद्यालय स्वेच्छा से बंद रखे जाएंगे। इस दौरान स्कूल संचालक शिक्षा निदेशालय पर आयोजित प्रदेशव्यापी प्रदर्शन में भाग लेंगे।

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी शैलेष भदानी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा 2 जुलाई को जारी किए गए उस आदेश का विरोध किया जा रहा है, जिसमें ‘शाला संबलन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से गैर-सरकारी विद्यालयों का अनिवार्य मासिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू ने कहा कि इस व्यवस्था से प्रदेश में ‘इंस्पेक्टर राज’ को बढ़ावा मिलेगा और भ्रष्टाचार की आशंका बढ़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आदेश निजी विद्यालयों की स्वायत्तता पर सीधा प्रहार है।

भादू ने कहा कि आरटीई अधिनियम-2009 और राजस्थान गैर-सरकारी शैक्षिक संस्था अधिनियम-1989 के तहत मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को स्वतंत्र रूप से संचालन का अधिकार प्राप्त है। सरकारी और निजी विद्यालयों की कार्यप्रणाली एवं संसाधन अलग-अलग हैं, इसलिए दोनों का मूल्यांकन एक ही पैमाने पर करना उचित नहीं है।

एसोसिएशन ने सरकार से आदेश वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment