बीकानेर में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, बाइक सवार दो सगे भाई घायल

shivam
1 Min Read

बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कालीजी मंदिर क्षेत्र निवासी गोरीशंकर सुथार ने नयाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि वह अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालक और बोलेरो की तलाश की जा रही है। साथ ही, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a Comment