तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: कलेक्ट्रेट के पास बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

shivam
1 Min Read

बीकानेर। शहर के कलेक्ट्रेट परिसर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायल बुजुर्ग को तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार दाऊदसर निवासी गनी खां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 25 मई की शाम करीब 5 बजे उनके पिता मुस्ताक खां कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान सफेद रंग की स्कॉर्पियो (आरजे-07 यूबी-2320) का चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कथित रूप से गलत दिशा से आया और मुस्ताक खां को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुस्ताक खां गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक वेदपाल कर रहे हैं। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment