रात के अंधेरे में कार को किया आग के हवाले, सोशल मीडिया पर गैंग की धमकी वायरल

Shivam
2 Min Read

 जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने कार में तोड़फोड़ कर आग लगाने वाले आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए राउंडअप कर लिया है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते मोनू गैंग के सदस्यों ने घर के बाहर खड़ी कार को निशाना बनाया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात बदमाशों ने गली में खड़ी कार में पहले तोड़फोड़ की और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर आगजनी की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा — “ये तो ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी है।” इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी विक्रम तिवारी ने तुरंत टीम के साथ कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोनू गैंग से जुड़े हरिसिंह उर्फ जेठू सिंह, ललित नायक, श्रीराम उपाध्याय और नारायण उर्फ अजय को राउंडअप कर लिया।

  1. थानाधिकारी विक्रम तिवारी ने बताया कि आरोपियों और पीड़ित पक्ष के बीच लंबे समय से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम देकर धमकी देने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
Share This Article
Leave a Comment