बीकानेर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से चाचा-भतीजा गंभीर घायल

shivam
1 Min Read

बीकानेर: पांचू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार फलोंदी क्षेत्र के बुंगड़ी निवासी पाबूसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह अपने चाचा के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर नंबर RJ50RB0452 के चालक ने कथित रूप से तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पांचू थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उप निरीक्षक संतोषनाथ को सौंपी गई है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment