राजस्थान में ट्रांसफर पर लगी रोक खत्म, 5 जुलाई तक होंगे तबादले

Shivam
1 Min Read

जयपुर। राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने तबादलों पर लगी रोक को अस्थायी रूप से हटा दिया है। प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश में 19 जून से 5 जुलाई 2026 तक तबादले किए जा सकेंगे। इस निर्णय के बाद विभिन्न विभागों में तबादलों को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं और लंबे समय से तबादले की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a Comment