बीकानेर, 21 जून 2026। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw के बीकानेर दौरे के दौरान पूर्व मंत्री Dr. Bulaki Das Kalla और देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष Bishnaram Siyag ने अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर शहर की रेल एवं यातायात समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कोटगेट अंडरब्रिज सहित बीकानेर की लंबित रेल परियोजनाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें शीघ्र स्वीकृति एवं क्रियान्वयन की मांग की। साथ ही रेल सुविधाओं के विस्तार और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह भी किया।

