बीकानेर में सनसनी: महिला और पुरुष ने एक साथ फांसी लगाकर दी जान

shivam
1 Min Read

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला और एक पुरुष के शव पेड़ से फंदे पर लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने एक ही चुन्नी का फंदा बनाकर आत्महत्या की है।

घटना लिखमीसर दिखनादा गांव की रोही की है। ग्रामीणों ने बताया कि लिखमीसर दिखनादा-राजेडू मार्ग पर स्थित एक गोशाला के सामने सड़क किनारे खेजड़ी के पेड़ पर दोनों शव लटके हुए दिखाई दिए। शव नजर आते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और तत्काल शेरुणा पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही शेरुणा थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। समाचार लिखे जाने तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस घटनास्थल का मौका-मुआयना कर रही है और शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

Share This Article
Leave a Comment