बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पानी की डिग्गी में डूबने से 43 वर्षीय युवक की मौत

shivam
1 Min Read

बीकानेर में दर्दनाक हादसा: सिंचाई के दौरान डिग्गी में गिरने से 43 वर्षीय किसान की मौत

बीकानेर। जिले के पांचू थाना क्षेत्र में खेत पर सिंचाई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 43 वर्षीय व्यक्ति की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।

पुलिस के अनुसार, फलोदी निवासी मांगीलाल पुत्र किसनाराम जाट ने पांचू थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके चाचा ईशाराम पुत्र पूरखाराम जाट (43) 15 जुलाई की रात करीब 9 बजे खेत पर सिंचाई के लिए ट्यूबवेल का स्टार्टर चालू करने गए थे।

इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे पास में बनी पानी से भरी डिग्गी में जा गिरे। गहरे पानी में डूबने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पांचू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में हादसा पैर फिसलने के कारण होना सामने आया है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment