नाबालिग पर पेट्रोल छिडकक़र आग लगाने का आरोप, मामला दर्ज
बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोर पर पेट्रोल छिडकक़र आग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट में बताया कि 15 जून की रात करीब 12 बजे वह अपने साथियों के साथ धोरा बास स्थित कुएं के पास बने चौक में खेल रहा था। इसी दौरान आरोप है कि सुभाष जाट मोटरसाइकिल लेकर वहां पहुंचा और उसके पीछे पेट्रोल छिडकक़र आग लगा दी। अचानक कपड़ों में आग लगने से वह झुलस गया और चीखने लगा। रिपोर्ट के अनुसार साथ मौजूद युवकों ने तुरंतउसके कपड़े उतारकर आग बुझाई और उसे घर पहुंचाया। परिजनों ने प्राथमिक उपचार करवाया। बाद में पीडि़त ने जसरासर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
नाबालिग को आग लगाने के आरोप में मामला दर्ज
Leave a Comment
Leave a Comment

