बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में गांधी प्याऊ के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर छा गई।
जानकारी के अनुसार हादसे में त्रिलोक के सिर और गले में गंभीर चोटें आई थीं। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उसने दम तोड़ दिया।
घटना के संबंध में नाल थाना पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई विक्रम सिंह को सौंपी गई है। पुलिस हादसे के कारणों और ट्रक चालक की भूमिका की जांच में जुटी हुई है।

