बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में रविवार को एक खेत में युवक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले निवासी रामनिहोर ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र आदर्श नोखा स्थित एक मिल में काम करता था। रविवार को उसका शव एक खेत में फंदे से लटका हुआ मिला।
घटना की सूचना पर नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर युवक की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मामले के हर पहलू की गहनता से पड़ताल की जा रही है और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

